पंजाब के राज्यपाल से मिले दिल्ली के उपराज्यपाल: सीमा क्षेत्रों के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने पर चर्चा, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर जोर – Chandigarh News

पंजाब के राज्यपाल से मिले दिल्ली के उपराज्यपाल:  सीमा क्षेत्रों के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने पर चर्चा, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर जोर – Chandigarh News




दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाई जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। युवाओं का सशक्तिकरण जरूरी दोनों नेताओं ने कहा कि युवाओं का सशक्तिकरण और कौशल विकास विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इस दिशा में लगातार और प्रभावी प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि सीमावर्ती इलाकों के युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। इससे न केवल युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत गुलाब चंद कटारिया और तरणजीत सिंह संधू ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकारों की प्राथमिकता है। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने और विकास से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी जताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *