दावा- श्रेयस अय्यर भारत के टी-20 कप्तान बनेंगे: सूर्यकुमार यादव को हटाया गया, तिलक वर्मा को उपकप्तानी; वैभव सूर्यवंशी को मौका

दावा- श्रेयस अय्यर भारत के टी-20 कप्तान बनेंगे:  सूर्यकुमार यादव को हटाया गया, तिलक वर्मा को उपकप्तानी; वैभव सूर्यवंशी को मौका


  • Hindi News
  • Sports
  • Shreyas Iyer, Tilak Varma, T20 Captain, BCCI, Indian Cricket Team, Cricket News, Cricket Updates, Iyer Captaincy

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारतीय टी-20 टीम के नए कप्तान बन सकते हैं। ANI के मुताबिक, तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया जाएगा। BCCI सूत्र ने ANI को बताया, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और सिलेक्शन कमेटी के बीच श्रेयस अय्यर को टी-20 कप्तान बनाने पर सहमति बन गई है। सिलेक्टर्स आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को टीम का ऐलान करेंगे।

गुरुवार को हुई BCCI की अपेक्स काउंसिल मीटिंग में हालांकि टी-20 कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई थी। इसके बावजूद बोर्ड के शीर्ष अधिकारी श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाने के फैसले पर पूरी तरह सहमत हैं। 6 जून को होने वाली सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में अय्यर भी शामिल हो सकते हैं।

श्रेयस की ढाई साल बाद टी-20 टीम में वापसी श्रेयस ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। टीम कॉम्बिनेशन और सूर्यकुमार व तिलक वर्मा के मिडिल ऑर्डर में होने से वे लंबे समय से बाहर थे। इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन वर्ल्ड कप की तैयारियों के कारण तब उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। अब लगभग ढाई साल बाद उनकी नेशनल टीम में वापसी हो रही है।

IPL में इस सीजन 498 रन बनाए श्रेयस ने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 में 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। वे साल 2025 में भी पंजाब किंग्स को फाइनल तक ले जा चुके हैं, जहां उन्होंने 604 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को खिताब जिताया था और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को फाइनल में पहुंचाया था।

वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी सूर्यकुमार पर गिरी गाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के बावजूद बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार का प्रदर्शन औसत रहा, जिसके कारण उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ रही है।

सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। सूर्या ने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं।

सूर्या ने बतौर कप्तान 42 टी-20 जीते सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते , 8 हार और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल भारतीय टीम को आयरलैंड के बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो T20 मैच खेलने हैं। इसके बाद 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी 9 से 21 जून तक श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज में इंडिया ए के लिए खेलेंगे, जिसमें अफगानिस्तान की टीम भी शामिल है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *