संगरूर नेशनल हाईवे पर ट्रक से कार टकराई: हादसे में ड्राइवर की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा – Barnala News

संगरूर नेशनल हाईवे पर ट्रक से कार टकराई:  हादसे में ड्राइवर की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा – Barnala News




संगरूर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई। यह दुर्घटना भवानीगढ़-संगरूर नेशनल हाईवे पर गांव घाबदां स्थित पीजीआई अस्पताल के पास हुई, जहां एक ब्रेजा कार ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3:45 बजे हुआ। भवानीगढ़ से संगरूर की ओर जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच बने डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर वाहन के अंदर फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। सहायक सब-इंस्पेक्टर हरबंस सिंह और कांस्टेबल गुरजशन सिंह ने राहगीरों की मदद से ड्राइवर को कार से बाहर निकाला। मृतक ड्राइवर की हुई पहचान घायल ड्राइवर की पहचान पटियाला के अबलोवाल, नाभा रोड निवासी जगदीश कुमार के रूप में हुई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारियों ने मृतक के आईफोन और नकदी को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *