बरनाला में ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौत: नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, पेड़ से टकराकर पलटा वाहन, चालक की हालत गंभीर – Barnala News

बरनाला में ट्रक की टक्कर से राहगीर की मौत:  नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, पेड़ से टकराकर पलटा वाहन, चालक की हालत गंभीर – Barnala News




बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर स्थित धागा मिल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) कर रहे एक राहगीर को कुचल दिया। इस हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, कपास की गांठों से लदा एक ट्रक रामपुरा से बरनाला की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक तपा मंडी के नजदीक धागा मिल के पास पहुंचा, तो अचानक ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई। झपकी आने के कारण रफ्तार तेज होने से ट्रक पर से नियंत्रण खो गया और उसने सड़क किनारे सैर कर रहे राम सिंह (निवासी जेठूके) को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीर को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराया ट्रक राम सिंह को रौंदने के बाद ट्रक सड़क किनारे लगे एक मजबूत पेड़ से जा टकराया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर एकत्र हो गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन और मलबे के नीचे फंसे राम सिंह जेठूके को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रक ड्राइवर को लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही ‘मिनी सहारा क्लब तपा’ और ‘सहारा क्लब रामपुरा’ की टीमें एम्बुलेंस व राहत सामग्री के साथ मौके पर पहुंच गईं। ट्रक को क्रेन से हटाकर यातायात सुचारू कराया स्थानीय पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने समाजसेवियों की मदद से मृतक राम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा के शवगृह में भिजवा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हाईवे के बीचों-बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक को क्रेन की मदद से किनारे करवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवाया और मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *