फरीदकोट में इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की रिपोर्ट पर दर्ज केस, आरोपी की तलाश – Faridkot News

फरीदकोट में इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री:  नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की रिपोर्ट पर दर्ज केस, आरोपी की तलाश – Faridkot News




सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) पर नकेल कसने के लिए फरीदकोट की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इंस्टाग्राम के ज़रिए बच्चों के यौन शोषण से संबंधित अश्लील तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह खुलासा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के ज़रिए मिली गोपनीय टिपलाइन रिपोर्ट के बाद हुआ है। ‘अंतरराष्ट्रीय संस्था’ की रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की इंचार्ज महिला इंस्पेक्टर ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ‘नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन’ (अमेरिका) की तरफ से ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) के माध्यम से एक विशेष रिपोर्ट पंजाब पुलिस को भेजी गई थी। इस तकनीकी रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि फरीदकोट जिले से संबंधित एक मोबाइल नंबर का उपयोग करके बनाई गई इंस्टाग्राम आईडी से बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी बेहद आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री को ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है। आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश तेज़ केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद फरीदकोट साइबर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की। शुरुआती पड़ताल में तकनीकी इनपुट और लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (अमेंडमेंट) एक्ट, 2008 की धारा 67B (बच्चों को अश्लील कृत्य में दर्शाने वाली सामग्री को ऑनलाइन शेयर/प्रकाशित करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया एकाउंट ट्रेस कर रहे हैं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की इंचार्ज महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल इस घिनौने कृत्य के लिए किया गया है, उसकी बारीकी से टेक्निकल सर्विलांस (डेटा विश्लेषण) की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी। साइबर पुलिस की आम जनता से अपील साइबर क्राइम पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और अभिभावकों से एक विशेष अपील जारी की है। पुलिस का कहना है कि इंटरनेट या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी किसी भी संदिग्ध, अनैतिक या गैर-कानूनी ऑनलाइन एक्टिविटी (जैसे चाइल्ड एब्यूज मटेरियल) को न तो खुद देखें और न ही आगे शेयर करें। यदि किसी के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है, तो उसकी सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आधिकारिक एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *