जालंधर के आदमपुर में मिला संदिग्ध ड्रोन: स्कूल ग्राउंड में खेल रहे बच्चों के ऊपर गिरा, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की – Jalandhar News
जालंधर के आदमपुर के गांव हरिपुर के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में संदिग्ध ड्रोन मिला। इससे इलाके के लोग दहशत में आ गए। गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि मंगलवार देर शाम बच्चे स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे थे तभी यह ड्रोन बच्चों के ऊपर गिर गया।
इसके बाद बच्चे इसे उठाकर हमारे पास लाए और हमने थाना आदमपुर पुलिस को सूचित कर दिया। ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। उसके बाद मौके पर डीएसपी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सरपंच सहित गांव के लोगों ने बताया कि एक बार तो वो ड्रोन को देख डर गए थे। इसमें कुछ भी हो सकता था। जिस तरह से ये बच्चों पर आकर गिरा तो उससे अनहोनी भी हो सकती है। लोगों ने पुलिस से मांग की कि ड्रोन की जांच कर पता लगाया जाए कि ये किसका है और कहां से आया है। सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही हैं जांच
सुरक्षा एजेंसियां भी ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरे मामले के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा प्रबंध और सख्त कर दिए गए हैं।
Source link

