Home Bharat पंजाब- AAP मंत्री-2 पार्टनरों पर ED रेड: अधिकारी बोले- सट्टेबाजों को...

पंजाब- AAP मंत्री-2 पार्टनरों पर ED रेड: अधिकारी बोले- सट्टेबाजों को प्रोटेक्शन देकर मुनाफे में हिस्सेदारी का शक – Ludhiana News

3
0
पंजाब- AAP मंत्री-2 पार्टनरों पर ED रेड:  अधिकारी बोले- सट्टेबाजों को प्रोटेक्शन देकर मुनाफे में हिस्सेदारी का शक – Ludhiana News




पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दिग्गज मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके 2 पार्टनर पर ED की रेड हुई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से उनके और पार्टनरों के ठिकानों पर ED की टीमें पहुंचीं। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव के जरिए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बैटिंग) संचालकों को संरक्षण देने का संदेह है, ताकि उनके मुनाफे में हिस्सा लिया जा सके। उन पर यह भी आरोप है कि वे अपनी कंपनियों और कई एंट्री ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदल रहे हैं। वह मनी लॉन्ड्रिंग में सहायता कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार संजीव अरोड़ा की कंपनियां कई फर्जी निर्यात बिल बुक करने, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फंड की राउंड-ट्रिपिंग करने और नॉन-एग्जिस्टेंट जीएसटी संस्थाओं से फर्जी खरीदारी दिखाने के मामले में भी जांच के दायरे में हैं। लुधियाना और जालंधर में ED की रेड
जांच एजेंसी की टीमें शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित मंत्री के घर (कोठी नंबर- 3311) में पहुंच गईं। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। लुधियाना के अलावा जालंधर में भी रियल एस्टेट कारोबारी हेमंद सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर ED ने रेड की है। सूद हैम्पटन होम्स के डायरेक्टर हैं और संजीव अरोड़ा के करीबी माने जाते हैं। हेमंत सूद के लुधियाना में सराभा नगर स्थित कोठी नंबर 175-I पर भी रेड की। अग्रवाल की भी अरोड़ा के रियल एस्टेट कारोबार में पार्टनरशिप है। मंत्री और उनके पार्टनर्स के लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ स्थित कुल 13 ठिकानों पर ED की टीमों ने जांच की। ED की रेड होते ही केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया पर मंत्री संजीव अरोड़ा की फोटो लगाकर लिखा- सब फड़े जाणगे (सब पकड़े जाएंगे)। रेड के बाद CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा- पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे काटा जा रहा है। नॉन बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। डराने-धमकाने की राजनीति जारी है। BJP लोगों से नहीं बल्कि सीबीआई, ED, चुनाव आयोग या डराने वाले दफ्तरों के जरिए चुनाव जीतती है। मैं कहना चाहता हूं कि 2027 की तैयारी करनी है तो लोगों के बीच जाकर करो, ED या CD से नहीं। वहीं, मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपने X हैंडल पर लिखा- मैं देश का जिम्मेदार नागरिक हूं और एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा। मुझे विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी। नीदरलैंड के दौरे पर मंत्री अरोड़ा
सूत्रों के मुताबिक संजीव अरोड़ा गुरुवार रात को इन्वेस्ट पंजाब के तहत निवेशकों से मुलाकात करने के लिए नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हुए। वह एम्स्टर्डम में वहां के उद्यमियों से मुलाकात करेंगे और पंजाब में निवेश करने को लेकर चर्चा करेंगे। ED रेड से जुड़े बड़े अपडेट्स… मंत्री पर ED रेड से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

    Previous articleTCS Conversion Case Accused Nida Khan To Seek Anticipatory Bail With Pregnancy As Key Ground: Sources
    Next article‘Became A Playboy After Breakup’: Accused Makes Shocking Confession In Amravati Sex Abuse Case

    Leave a Reply