अबोहर में सैलून से नशे-हथियार तस्करी: गैंगस्टरों को सप्लाई के लिए रखे भारी मात्रा में पिस्टल और हेरोइन बरामद, 20 नामजद, 12 गिरफ्तार – Abohar News
पंजाब के अबोहर में पुलिस ने एक बड़े गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 12 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फाजिल्का रोड चुंगी स्थित एक सैलून में सोमवार, 30 जून की देर शाम की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इस मामले में कुल 20 लोगों को नामजद कर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी 12 आरोपियों को जल्द ही स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, हथियारों की सोर्सिंग और नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब किया जाएगा। वहीं, फरार चल रहे सैलून संचालक और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सैलून में बैठकर रच रहे थे बड़ी वारदात की साजिश जिला फाजिल्का के एसपी गगन अजीत सिंह, डीएसपी हरीश कुमार और थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक गैंग बनाकर अवैध हथियारों और हेरोइन की सप्लाई का धंधा करते हैं। सूचना के मुताबिक, ये आरोपी फाजिल्का रोड चुंगी पर स्थित ‘यूनिक सैलून’ में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही सहायक थानेदार अमनदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सैलून पर अचानक दबिश दी और मौके से 12 आरोपियों को दबोच लिया। श्रीगंगानगर के गैंगस्टर से जुड़े हैं तार पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी श्रीगंगानगर (राजस्थान) के कुख्यात गैंगस्टर विशाल पचार के सीधे संपर्क में थे। ये सभी विशाल पचार के इशारे पर ही इलाके में अवैध हथियारों और हेरोइन की सप्लाई नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। क्या क्या हुआ बरामद 20 पर मामला दर्ज, 12 गिरफ्तार और 8 फरार गिरफ्तार किए गए आरोपी: अजय सिंह उर्फ अजू, बॉबी, अमनप्रीत सिंह उर्फ भिंडी, अमन कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार उर्फ ऋषि, घनईया कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, शिवा, शिवम और नवनींदर सिंह उर्फ लवप्रीत उर्फ सिन्नी।आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111, आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 और NDPS एक्ट की धारा 21, 29/61/85 के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। फरार व अन्य नामजद आरोपी: गैंगस्टर विशाल पचार, सैलून संचालक मोनू नाई, आकाश उर्फ प्रिंस टल्ली, ललित राम, मिठुन, रवि उर्फ डॉक्टर, संजीव उर्फ आलू और रोशन कुमार।
Source link

