लुधियाना में ATM कटर गैंग का पर्दाफाश, 2 बदमाश अरेस्ट: ATM उखाड़ने और चोरी की 5 वारदातें ट्रेस; आरोपी अमृतसर के रहने वाले – Ludhiana News

लुधियाना में ATM कटर गैंग का पर्दाफाश, 2 बदमाश अरेस्ट:  ATM उखाड़ने और चोरी की 5 वारदातें ट्रेस; आरोपी अमृतसर के रहने वाले – Ludhiana News




लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके एक हाईटेक अंतर-जिला (इंटर-डिस्ट्रिक्ट) ATM ब्रेकिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 2 मुख्य गुर्गों को भारी मात्रा में हथियारों और आधुनिक कटर उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स और दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी (दोनों निवासी अमृतसर) के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह गैंग दिन में रेकी करता था और रात के अंधेरे में गैस कटर की मदद से चंद मिनटों में ATM के नोटों वाले वॉल्ट (तिजोरी) को काटकर साफ कर देता था। मामले का खुलासा करते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि बीती 19 और 20 मई की आधी रात को गैंग ने लुधियाना के नूरवाला रोड, शिवपुरी चौक के पास एक ATM को निशाना बनाया था। आरोपी जब गैस कटर से ATM मशीन को काट रहे थे, तभी अचानक वहां बिजली का शॉर्ट-सर्किट हो गया और मशीन में आग लग गई। आग भड़कते देख आरोपी घबरा गए और वहां से भागने लगे। इसी दौरान गश्त कर रही पीसीआर (PCR Tango-6) की टीम ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पार्टी पर सीधे गोलियां चला दीं। पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाया, जिसके बाद थाना बस्ती जोधेवाल में आरोपियों के खिला FIR नंबर दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी इनपुट से जाल बिछाकर दबोचे आरोपी पुलिस ने इस दुस्साहसिक वारदात को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल सीपी रूपिंदर सिंह, डीसीपी हरपाल सिंह और एडीसीपी अमनदीप सिंह ब्रार की देखरेख में स्पेशल टीमों का गठन किया।
25 मई पुलिस ने सबसे पहले हाईटेक सर्विलांस की मदद से आरोपी जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स को गिरफ्तार किया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली अर्टिगा गाड़ी (PB-01-D-0707) बरामद हुई। पुलिस ने अमृतसर के एक ठिकाने पर रेड की 2 जून को जस्स की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अमृतसर के एक ठिकाने पर रेड की और पुलिस पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी को भी दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बरामदगी की सूची: हाईटेक टूल्स के साथ चलते थे आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक डकैती में इस्तेमाल होने वाला पूरा सेटअप बरामद किया है 1 पिस्टल (.32 बोर) और 2 कारतूस,1 इंडस्ट्रियल गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर,1 पोर्टेबल कटिंग मशीन,1 मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (गेटवे व्हीकल) क्राइम फाइल: एक शरीफ, दूसरा 21 केस का हिस्ट्रीशीटर दीपक कुमार उर्फ दीपू बिहारी निवासी: गुरु नानकपुरा, सुल्तानविंड, अमृतसर) गैंग का मुख्य शूटर और शातिर अपराधी। साल 2007 से 2022 के बीच इस पर अमृतसर और बठिंडा में 21 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या (302), हत्या का प्रयास (307), लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं। जसमिंदर सिंह उर्फ जस्स निवासी न्यू कोटमित सिंह, तरनतारन रोड, अमृतसर इस पर पहले कोई केस दर्ज नहीं था, लेकिन इस गैंग में शामिल होकर यह रेकी और लॉजिस्टिक्स का काम संभाल रहा था। | इन 5 बड़ी वारदातों का हुआ सनसनीखेज खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने अमृतसर के 6 बदमाशों के साथ मिलकर लुधियाना, जालंधर और कपूरथला (फगवाड़ा) में कई एटीएम उड़ाए हैं। पुलिस ने इनके पास से भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज 5 बड़े मामलों को ट्रेस कर लिया है जालंधर कैंट (FIR 58 – मई 2025) ATM चोरी का मामला। रामा मंडी, जालंधर (FIR 210 – जुलाई 2025) ATM तोड़ने की बड़ी वारदात। सदर फगवाड़ा, कपूरथला (FIR 141 – दिसंबर 2025) गैस कटर से ATM से कैश उड़ाया था। बस्ती जोधेवाल, लुधियाना (FIR 179 – दिसंबर 2025) लुधियाना में पहले की गई वारदात। बस्ती जोधेवाल, लुधियाना (FIR 88 – मई 2026) ताजा मामला, जिसमें पुलिस पर फायरिंग की गई। 4 आरोपी अब भी फरार, रेड जारी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस गैंग में कुल 6 लोग शामिल थे। 2 मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि इनके 4 साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी का पैसा कहां इन्वेस्ट किया गया है और इनके बैंक खाते खंगाले जा सकें। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *