जालंधर में सिलेंडरों की गाड़ी ने साइकिल सवार कुचला CCTV: पहले उठाकर ले गया ड्राइवर, बाद में लाश दूसरी जगह फेंकी, पुलिस जांच में जुटी – Jalandhar News
जालंधर के लैदर कॉम्लेक्स में एक्सीडेंट में प्रवासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन लाल के रूप में हुई है। घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि गाड़ी साइकिल सवार को कुचलते हुए निकल जाती है। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने भी घायल को रोड
.
पिता की डेडबॉडी मिलने के बाद विलाप करते हुए बेटा बेहोश हो गया।
जानें बेटे ने पिता की मौत को लेकर क्या बताया…
- नशे में धुत था गाड़ी का ड्राइवर-सोहन लाल के बेटे विपुल कुमार ने बताया कि उनके पापा आज सुबह करीब 7:30 बजे घर से जेके कास्टिंग कंपनी में काम पर जाने के लिए निकले थे। जब वे बरियाणा के पास साइकिल से रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी करीब 7:52 बजे भारत गैस एजेंसी (जो कि सतलुज के सामने वाले रोड पर है) का एक लड़का आया, जो पूरी तरह से नशे में धुत था। उसने उनके पापा का एक्सीडेंट किया और उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय अपनी ही गाड़ी में बिठाकर कहीं और ले गया। वहां उसने एक्सीडेंट के अलावा उनके पापा के साथ मारपीट और लूटखोह की। उनका फोन, गले की सोने की चैन, लॉकेट और पर्स सब छीन लिया और उन्हें मार दिया।
- सीसीटीवी फुटेज में सामने एक्सीडेंट दिख रहा- इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है और एक्सीडेंट करने वाले बंदे ने खुद फोन पर एक्सीडेंट की बात मानी है। विपुल ने बताया कि सुबह 8 बजे से 4 पुलिस चौकियों के चक्कर काटे, लेकिन किसी भी पुलिस वाले ने उनकी सुनवाई नहीं की और बहाने बनाते रहे कि वे 150 किलोमीटर गाड़ी चलाकर ढूंढ रहे हैं। शाम करीब 4 बजे पशु चराने आए किसी गुर्जर ने पुलिस को सूचना दी कि यहां लाश पड़ी है, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। सुबह से शिकायत न दर्ज करने वाली पुलिस अब लाश मिलने के बाद शिकायत लिखने की बात कह रही है।
- एजेंसी मालिक को पेश करो नहीं तो आग लगा देंगे-विपुल ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी का मालिक उन्हें सरेआम धमकी दे रहा है कि जो करना है कर लो, उसके बंदे या उस पर कुछ नहीं आएगा। मालिक ने उल्टा उन पर आरोप लगाया कि उनके लड़कों ने एजेंसी से चोरी की है, जबकि मैं और मेरे दोस्त एजेंसी के अंदर गए भी नहीं थे और सिर्फ गेट के बाहर खड़े होकर मालिक को फोन कर रहे थे। अब गैस एजेंसी वाले ने अपना फोन बंद कर लिया है। पीड़ित परिवार की मांग है कि गैस एजेंसी के मालिक को तुरंत मौके पर बुलाया और पेश किया जाए, वरना वे एजेंसी को आग लगा देंगे।
एसएचओ बोले- आरोपी की गिरफ्तारी पर ही पूरा मामला साफ होगा थाना मकसूदां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज सुबह लैदर कॉम्प्लेक्स के पास एक सड़क हादसा हुआ था, जिसकी सूचना चौकी इंचार्ज को मिली थी। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान सोहन लाल के रूप में हुई है, जो बाबा खेल के रहने वाले थे। वे साइकिल पर सवार थे, तभी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली एक गैस एजेंसी की गाड़ी (छोटा हाथी) ने उन्हें टक्कर मार दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के बाद आरोपी चालक सोहन लाल को अपनी गाड़ी में डालकर ले गया था। वह उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए ले गया था या किसी और मकसद से, यह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

