बठिंडा जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी; पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया – Bathinda News

बठिंडा जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी:  ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी; पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया – Bathinda News




बठिंडा जिला अदालत परिसर को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। पूरे अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद बठिंडा पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए। कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों को बंद कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और पुलिस की विशेष टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने परिसर की गहन जांच शुरू की। परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। तलाशी अभियान के दौरान परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई, लेकिन शुरुआती जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। साइबर सेल की टीम भी जांच में जुटी मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की टीम भी जांच में जुट गई है। यह टीम ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया डीएसपी अरुण मुंडन ने पुष्टि की कि बठिंडा कोर्ट कॉम्प्लेक्स को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस द्वारा इसकी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है और पूरे परिसर में एंटी-सैबोटेज चेकिंग की गई है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दे: पुलिस पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। तलाशी अभियान पूरा होने और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही अदालत की नियमित गतिविधियों को बहाल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *