पंजाब शिव सेना हिंद उपाध्यक्ष गुप्ता अरेस्ट: सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी का आरोप; SDM कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा – Khanna News

पंजाब शिव सेना हिंद उपाध्यक्ष गुप्ता अरेस्ट:  सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी का आरोप; SDM कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा – Khanna News




खन्ना पुलिस ने शिवसेना हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की। अजय गुप्ता पर लंबे समय से सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप है, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजय गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। अमन-शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना जरूरी गिरफ्तारी के बाद, अजय गुप्ता को एसडीएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने बताया कि जिले में अमन-शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। शांति भंग करने वालों को नहीं बख्शेंगे पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *