तकनीक आधारित कृषि शिक्षा का नया केंद्र : एलपीयू – Jalandhar News

तकनीक आधारित कृषि शिक्षा का नया केंद्र : एलपीयू – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर कृषि क्षेत्र के तकनीक-आधारित और नवाचार-संचालित होने के बीच लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कृषि शिक्षा को प्रयोगात्मक सीख, उद्योग अनुभव, अनुसंधान और उद्यमिता के साथ जोड़ा गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार इसके एडु-रेव्लयूशन सीख मॉडल के तहत छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक विशेषज्ञता देने पर जोर है, ताकि वे प्रिसिजन एग्रीकल्चर, एग्रीबिजनेस, बायोटेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग और उभरते एग्रीटैक क्षेत्रों में करियर के लिए तैयार हो सकें। यूजीसी मान्यता, नेक ए++ एक्रेडिटेशन और आईसीएआर-एनएईएबी की मंजूरी का उल्लेख करते हुए एलपीयू ने बताया कि रिसर्च फार्म, उन्नत लैब, पॉलीहाउस, बागवानी सुविधाएं और मधुमक्खी पालन इकाइयों के जरिए छात्रों को आधुनिक कृषि पद्धतियों का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण मिलता है। कार्यक्रमों में बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, एमएससी स्तर पर एग्रोनॉमी, जेनेटिक्स व प्लांट ब्रीडिंग, सॉयल साइंस, एंटोमोलॉजी, प्लांट पैथोलॉजी, बागवानी तथा फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसी विशेषज्ञताएं शामिल हैं। पाठ्यक्रम में रूरल एग्रीकल्चर वर्क एक्सपीरियंस, फार्म स्कूल, लाइव प्रोजेक्ट, उद्योग सहयोग और इनक्यूबेशन सहायता को जोड़ा गया है। विश्वविद्यालय ने गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेस और हैज़र्ड एनालिसिस क्रिटिकल कंट्रोल पॉइंट्स” जैसे सर्टिफिकेशन तथा महिंद्रा, सिंजेंटा, अदानी, अमेजन और रिलायंस के साथ सहयोग के जरिए इंटर्नशिप व प्लेसमेंट अवसरों का भी उल्लेख किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *