धूरी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा, आंदोलन की चेतावनी – Barnala News

धूरी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:  पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा, आंदोलन की चेतावनी – Barnala News




संगरूर जिले के धूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कक्कड़वाल चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर चिंता जताई गई। प्रदर्शन का नेतृत्व धूरी के पूर्व कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं हंसराज गुप्ता, गुरप्यार सिंह धूरा, नरेश कुमार मंगी, प्रेम कुमार, पूर्व पार्षद महावीर सिंह दोवे, जगतार सिंह तारा बेनड़ा और सतिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण मध्यम वर्ग, मजदूर वर्ग और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकी, जिसके कारण आज आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। गोल्डी बोले- बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया गोल्डी ने आगे कहा कि सरकार एक तरफ “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, जबकि दूसरी तरफ बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का असर हर वस्तु पर पड़ रहा है, जिससे खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत तेल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस ले तथा आम जनता को राहत प्रदान करे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की तो कांग्रेस पार्टी पूरे पंजाब के साथ-साथ देशभर में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की अपनी मांग दोहराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *