जालंधर के 82 टीचर्स को सैलरी रोकने का नोटिस: जनगणना सर्वे से गैर हाजिर रहे, इलेक्शन तहसीलदार आफिस में पहुंच कारण बताने को कहा – Jalandhar News

जालंधर के 82 टीचर्स को सैलरी रोकने का नोटिस:  जनगणना सर्वे से गैर हाजिर रहे, इलेक्शन तहसीलदार आफिस में पहुंच कारण बताने को कहा – Jalandhar News




जालंधर के 82 सरकारी टीचर्स को एजुकेशन डिपार्टमेंट ने जनगणना में शामिल न होने पर कारण बताओ नोटिस भेजा है। ये कार्रवाई इन टीचर्स के जनगणना ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर की गई है। जिला शिक्षा विभाग ने सभी गैर हाजिर टीचर्स की सैलरी रोकने का भी निर्देष दिया है।
नोटिस देते हुए सभी गैर हाजिर टीचर्स को पूर्व अनुमति के बिना स्कूलों में भी न जाने के लिए कहा गया है। शिक्षकों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनगणना का काम न करने पर जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें 3 साल तक की कैद और 1,000 रुपए का जुर्माना शामिल है।
नोटिस में बताया गया है कि सभी गैर हाजिर टीचर्स पर यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि इन शिक्षकों ने जगनणना के ट्रेनिंग सेशन में भाग लेने और सर्वे किट, पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद सौंपे गए मकानों का सर्वे शुरू नहीं किया। किसी भी टीचर ने अपनी प्रगति रिपोर्ट नहीं दी
नोटिस के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को सर्वेक्षण के लिए एक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) आवंटित किया गया था, लेकिन जिन शिक्षकों को नोटिस दिया गया है, उनमें से किसी ने भी प्रगति रिपोर्ट सबमिट नहीं की। इस नोटिस में शिक्षकों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। नोटिस में आगे कहा गया है कि यदि शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाते हैं, तो जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11(1)(क) के तहत एक्शन लिया जाएगा। इन टीचर्स को दिया गया नोटिस
मोनिका, किरण बाला, गुरप्रीत कौर सैनी, सुनीता रानी, मनजीत कौर, निधि गुप्ता, नीतू हंस, रजनी, आशा रानी, रेनू बाला, मनमीत कौर, सिमरन, कुलविंदर कौर, सतनाम सिंह, राजिंदर कुमार, परमजीत कौर, निशा, दीपिका, सवर्ण कौर, आनंद मोहन, मनिता दुग्गल, गौरी सोनी, रजनी, अनु, निधि, सुखमनदीप कौर, सुखविंदर सिंह, सरबजीत कौर, मीना, गुरप्रीत कौर, ललित कुमार, राजदीप कौर, हरजिंदर कौर, इंदरजीत कौर, शरनदीप कौर, हेमा रानी, रीमा अरोड़ा, मनदीप कौर, रीता, योगिता सचदेवा, तृप्ता रानी, रीना, परवीन रानी, संतोष कुमारी, विजय कुमारी, राजिंदर कौर, अमरदीप कौर, नेहा छाबड़ा, मनदीप कौर, कुलविंदर कौर मल्होत्रा, वरिंदर सिंह ग्रोवर, गायत्री मोगला, अशोक कुमार, गुरविंदर कौर, पलविंदर कौर, अमन दीप, नरेश कुमार, अनामिका चौधरी, हरदीप कौर, ऊषा रानी, सोनू जोशी, सुनीता बत्ता, सुनील कुमार, हीरा लाल, दलजीत कौर, मनिंदर कौर, निधि अरोड़ा, नीलम, गुरप्रीत कौर, पूनम राजपाल, अमनप्रीत कौर, रमनदीप कौर, राजेश कुमार, हरदीप कौर, बलजीत कौर, हरमेद कुमार, रमन मेहरा, मनजीत कौर, जोगिंदर पाल बांगड़, रोहित कुमार, दीक्षा और ज्योति महोत्रा ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *