लुधियाना में ऑटो में बैठाकर युवक से मोबाइल छीना: विरोध करने पर धक्का देकर नीचे उतारा, पुलिस ने 3 आरोपी किए काबू – Ludhiana News

लुधियाना में ऑटो में बैठाकर युवक से मोबाइल छीना:  विरोध करने पर धक्का देकर नीचे उतारा, पुलिस ने 3 आरोपी किए काबू – Ludhiana News




लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने ऑटो में सवार होकर एक युवक से मोबाइल फोन छीनने के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो और छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में इशराफिल निवासी गांव ठक्करवाल ने बताया कि 30 मई को वह चौड़ा बाजार से सामान खरीदकर शाम करीब 5 बजे रेखी चौक से भाईवाला चौक जाने के लिए एक ऑटो में बैठा था। ऑटो में पहले से तीन युवक सवार थे। लोकल अड्डे के पास बदमाशों ने मोबाइल छीना शिकायतकर्ता के अनुसार जब ऑटो लोकल अड्डे के पास पहुंचा तो ऑटो में बैठे तीनों युवकों ने उसका Vivo V21 मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धक्का देकर ऑटो से नीचे उतार दिया और मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों विजय कुमार, अमनदीप और जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो नंबर PB-10-HH-0842 तथा छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने इससे पहले ऐसी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *