बठिंडा में दोस्त की हत्या, ड्रेन में फेंका: घर से 3 किमी दूर गली-सड़ी मिली लाश, CCTV में दोस्तों संग दिखा था युवक – Bathinda News
बठिंडा में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके 2 दोस्तों ने ही अंजाम दिया। दोनों ने हत्या के बाद उसका शव और मोटरसाइकिल ड्रेन में फेंक दिए। रविवार को पुलिस ने घर से 3 किलोमीटर दूर ड्रेन से युवक का शव बरामद किया। करीब एक सप्ताह तक पानी में पड़े रहने के कारण शव बुरी तरह गल-सड़ चुका था पुलिस ने आरोपी दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कोटफत्ता निवासी अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच जारी है। 23 मई से लापता था युवक
अमरीक 23 मई से लापता था। परिवार वाले उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोटफत्ता के पास ड्रेन में एक शव और कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल पड़े होने की सूचना मिली। गल-सड़ चुका था शव
सूचना मिलते ही थाना कोटफत्ता पुलिस और समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाले से शव और मोटरसाइकिल को बाहर निकाला। शव की हालत बेहद खराब थी, शव पानी में रहने के कारण गल-सड़ चुका था। सीसीटीवी में 2 युवकों के साथ जाता दिख था
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में 23 मई को अमरीक सिंह को कोटफत्ता के ही दो युवकों के साथ देखा गया था। शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। अमरीक ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसके परिवार माता-पिता, भाई और बहन है। दोनों आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर लिया
कोटफत्ता थाने के SHO हरबंस सिंह ने कहा दोनों आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी पर पहले से ही 7 मामले दर्ज हैं। दोनों नशे के आदी हैं।
Source link

