लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री से यार्न के बोरे चोरी: बिना नंबर की बाइक पर आए बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना – Ludhiana News

लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री से यार्न के बोरे चोरी:  बिना नंबर की बाइक पर आए बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना – Ludhiana News




लुधियाना के शिवपुरी क्षेत्र के नजदीक प्रीतम नगर में बाइक सवार चोरों ने दिनदहाड़े एक हौजरी फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए यार्न (धागे) के दो बोरे चोरी कर लिए। चोरी की यह पूरी वारदात फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके के हौजरी व्यापारियों में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री मालिक जसवी ने बताया कि प्रीतम नगर स्थित उनकी फैक्ट्री में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। उनका चौकीदार एक दिन की छुट्टी पर गया हुआ था, जबकि फैक्ट्री का मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक इलाके में रेकी करते हुए आए और फैक्ट्री के बाहर चक्कर लगाए। जसवी के अनुसार आरोपियों ने देखा कि गेट पर कोई मौजूद नहीं है। इसके बाद एक युवक बाइक स्टार्ट रखकर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा युवक फैक्ट्री के अंदर घुस गया। आरोपी ने हॉल में रखे यार्न के दो बोरे उठाए और बाइक पर लादकर साथी के साथ मौके से फरार हो गया। 30 से 40 हजार रुपए का नुकसान फैक्ट्री मालिक ने बताया कि चोरी हुए दोनों बोरों की कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपए है। जब उन्हें सामान गायब होने का पता चला तो उन्होंने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। घटना के बाद फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी चोरी की वारदात रिकॉर्ड मिली। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश बड़ी आसानी से फैक्ट्री में दाखिल हुए और कुछ ही मिनटों में यार्न के बोरे लेकर फरार हो गए। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे आरोपी फैक्ट्री मालिक ने बताया कि चोरी करने वाले युवक जिस बाइक पर आए थे, उस पर कोई नंबर प्लेट तो लगी थी लेकिन नंबर नहीं लिखा था। इससे आरोपियों की पहचान करना और मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग घटना के बाद प्रीतम नगर और आसपास के हौजरी कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि औद्योगिक इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की चोरी की घटनाओं पर रोका जा सके। जसवी ने कहा कि आज वह थाना सुंदर नगर में जाकर मामले की शिकायत भी देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *