फैक्ट्री कपड़ों की, धंधा शराब का: लुधियाना पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का बड़ा जखीरा; छापेमारी से पहले ही भागे दोनों मुख्य आरोपी – Ludhiana News

फैक्ट्री कपड़ों की, धंधा शराब का:  लुधियाना पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का बड़ा जखीरा; छापेमारी से पहले ही भागे दोनों मुख्य आरोपी – Ludhiana News




लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़े की सिलाई और कढ़ाई करने वाली एक फैक्ट्री के भीतर चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कुल 21 पेटियां और 8 बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं। हालांकि पुलिस रेड की भनक लगते ही आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेरा मिली जानकारी के अनुसार एएसआई (ASI) शिंगारा सिंह समेत पुलिस पार्टी 30 मई को गश्त के दौरान जालंधर बाईपास चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि अशोक नगर (रविदास चौक, सलेम टाबरी) स्थित एक सिलाई-कढ़ाई की फैक्ट्री के अंदर अवैध काम चल रहा है। सूचना के मुताबिक जस नामक व्यक्ति अपने साथी ललित के साथ मिलकर इस फैक्ट्री की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहा है। फैक्ट्री के अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग मुखबिर की सूचना को सही मानते हुए जब एएसआई शिंगारा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त सिलाई-कढ़ाई की फैक्ट्री में अचानक छापेमारी की तो वहां का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। बाहर से कपड़ों के काम की दिखने वाली इस फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में महंगी और ब्रांडेड शराब छिपाकर रखी गई थी, जिसे अवैध रूप से बेचा जा रहा था। महंगे ब्रांड्स की शराब बरामद पुलिस ने जब फैक्ट्री के अंदर गहनता से तलाशी ली, तो वहां से निम्नलिखित खेप बरामद हुई जिसमे ब्लेंडर प्राइड 6 पेटियां और 1 खुली पेटी (जिसमें 8 बोतलें थीं),सिग्नेचर 4 पेटियां, रॉयल स्टैग 5 पेटियां,ऑल सीजन 4 पेटियां,वजीर डीलक्स व्हिस्की 2 पेटियां कुल बरामदगी 21 पेटियां और 8 बोतलें शराब। केस दर्ज,आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों मुख्य आरोपी जस और ललित मौके से फरार हो गए। सलेम टाबरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) की धारा 61-1-14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *