हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट ने फायरिंग की, VIDEO: 4 गिरफ्तार, 1 फरार, युवक के पांव में लगी गोली, पीठ पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल – Patlikuhal News

हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट ने फायरिंग की, VIDEO:  4 गिरफ्तार, 1 फरार, युवक के पांव में लगी गोली, पीठ पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल – Patlikuhal News




हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल कसोल में आज (शनिवार को) दिनदहाड़े फायरिंग की घटना पेश आई। गोली लगने से एक लोकल लड़का घायल हो गया। पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से आए 4 पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार, कुल्लू के कसोल में आज दिन के वक्त स्थानीय युवक और पंजाब से आए पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक टूरिस्ट ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली स्थानीय युवक की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग के बाद अफरा-तफरी घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद एक अन्य लड़के ने घायल युवक को पीठ में उठाकर अस्पताल पहुंचाया। उनके पीछे पंजाब का एक युवक गन लहराते हुए चल रहा है। कुछ देर बाद तीन से चार अन्य युवक भी उसके पास पहुंचते है। यह सब घटना से जुड़े वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। घायल युवक पर दोबारा फायरिंग का प्रयास प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल को अस्पताल ले जाते समय एक आरोपी ने दोबारा भी गोली चलाने का प्रयास भी किया। हालांकि, इस दौरान कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पुलिस ने पंजाब के टूरिस्ट को हिरासत में लिया SP कुल्लू मदन ने बताया कि पांच में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने वाले को भी गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपितों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *