मोगा में खाली प्लॉट से मिला व्यक्ति का शव: स्थानीय लोगों ने देखा, मृतक की पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस – Moga News

मोगा में खाली प्लॉट से मिला व्यक्ति का शव:  स्थानीय लोगों ने देखा, मृतक की पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस – Moga News




मोगा के गिल रोड पर एक खाली प्लॉट से शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसकी उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने गिल रोड स्थित खाली प्लॉट में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को कब्जे में लिया और मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि मृतक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *