पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष का जालंधर में भव्य स्वागत: निकाय चुनावों के नतीजों पर उठाए सवाल, ढिल्लों बोले- 2027 में पार्टी का प्रदर्शन चौंकाएगा – Jalandhar News

पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष का जालंधर में भव्य स्वागत:  निकाय चुनावों के नतीजों पर उठाए सवाल, ढिल्लों बोले- 2027 में पार्टी का प्रदर्शन चौंकाएगा – Jalandhar News



पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष शनिवार को जालंधर पहुंचे।

पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने निकाय चुनावों के नतीजों पर सवाल उठाते हुए मतगणना में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। नई जिम्मेदारी के तहत आज यानि शनिवार को ढिल्लों जालंधर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दावा किया कि 202

.

ढिल्लों के जालंधर पहुंचने पर पार्टी नेताओं में नया जोश देखने को मिला। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर गए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों की मतगणना (काउंटिंग) के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सत्तापक्ष को घेरा।

पंजाब में खिलेगा कमल

नए प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों पर रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में सरकार बनाने और ‘कमल खिलाने’ के लिए वे समाज के सभी वर्गों और नेताओं को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी में एकजुटता उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विरोधियों को ढिल्लों की दो टूक चुनौती

विपक्षी दलों और राजनीतिक विश्लेषकों पर निशाना साधते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि भाजपा पंजाब में महज एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे भ्रम में हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन इतना मजबूत और ऐतिहासिक होगा कि विरोधी दल चौंक जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *