जगराओं में ज्वेलरी शॉप पर लूट का मामला: 50 कैमरें खंगाल चुकी पुलिस, लुटेरों की पहचान के बावजूद हाथ खाली – Ludhiana News

जगराओं में ज्वेलरी शॉप पर लूट का मामला:  50 कैमरें खंगाल चुकी पुलिस, लुटेरों की पहचान के बावजूद हाथ खाली – Ludhiana News




लुधियाना के जगराओं में वीरवार शाम लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप पर लूट की। इस केस में पुलिस ने शुक्रवार को 50 के करीब सीसीटीवी कैमरें चैक किए है। पुलिस लुटेरों का रास्ता ट्रेक करने में जुटी है। आरोपियों की पहचान होने के बावजूद अभी पुलिस के इस केस में हाथ खाली है। लुटेरों की तस्वीरें पुलिस ने विभिन्न पुलिस चौकियों और थानों में भेजी हुई है। जगराओं के एंट्री और एग्जिट पुवाइंट भी पुलिस ने सील किए हुए है। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ले रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। लुटेरों ने ज्वेलरी की शॉप पर करीब डेढ़ मिनट में लूट की है। बदमाश दुकान में तलवारें और पिस्टल लेकर घुसे थे। क्या था पूरा मामला
वीरवार शाम दुकान के मालिक अशोक ने कहा था कि मेरे पास कस्टमर बैठा था। बदमाशों ने आते ही तलवार से अटैक कर दिया और फिर पिस्टल निकाल ली। लुटरों ने गले पर तलवार रखी, माथे पर पिस्टल तानी। जिस पर मैंने उन्हें कहा कि जो लेना है ले लो बस जान बख्श दो। उन्होंने कहा था कि बदमाश दुकान के अंदर अचानक आए और तलवार से ग्राहक पर हमला करने लगे तो मैं डर गया। मैं लुटेरों को कहता रहा कि ग्राहक को मत मारो, लेकिन वो हमला करते रहे। बाद में उन्होंने मेरे पर भी अटैक कर दिया। उन्होंने कहा कि बदमाशों में एक के पास तलवार थी और 2 के पास पिस्टल थीं। एक लुटेरा काउंटर के अंदर आ गया और दराज खोलने लगा। फिर दूसरी तरफ से भी एक काउंटर के अंदर आया और दराज खोलने लगा। काउंटर पर और दराजों में कुछ चांदी का सामान था वो निकालने लगे। मेरी जेब में भी कुछ सामान था उसे भी निकाल दिया। मेरा पर्स भी निकाल लिया। फिर काउंटर से निकलने से पहले उन्होंने दराज में से चांदी के गहनों के डब्बे उठाए और साथ ले गए। भगते समय बदमाशों ने मुझे धक्का मार के दुकान में कोने में खड़ा कर दिया और मुझे कहने लगे- तू पीछे हो जा, बैठ जा। मैं फिर पीछे हो गया, वहीं खड़ा रहा। एक ने मुझे काउंटर पर पटका और पीछे गिरा दिया। उसके बाद वह बाहर निकल गए। बाहर का जो गेट (शटर) था, वह आधा गिरा दिया, शटर खींच दिया। फिर उसने आकर शटर को ऊपर से पूरा खोला। दो के मुंह पर रूमाल बंधे थे। एक का मुंह खुला था। दुकान पर तकरीबन 3 से 3.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। चांदी तकरीबन 1 किलो के आसपास होगी और बाकी दूसरा सामान हो गया। 5-6 ग्राम की सोने की चेन थी जी और तीन चैनें थीं 20-20 ग्राम की (सोने की)।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *