छोटी बारादरी-2 में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग – Jalandhar News

छोटी बारादरी-2 में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग – Jalandhar News



जालंधर | गढ़ा रोड स्थित छोटी बारादरी-2 में मार्केट क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को लेकर छोटी बारादरी-2 मार्केट एसोसिएशन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड काउंसलर प्रो. कंवर सरताज सिंह ने किया। एसोसिएशन ने मांग रखी कि बाजार में तत्काल आधार पर हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएं ताकि शाम के बाद होने वाले अंधेरे से राहत मिल सके। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार पर्याप्त रोशनी न होने पर अंधेरा होते ही असुरक्षा का माहौल बन जाता है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बढ़ती है। व्यापारियों का कहना है कि रोशनी की कमी के चलते ग्राहकों की आवाजाही घट रही है और इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से जल्द लाइटें लगाने की मांग दोहराई गई। कार्यक्रम में अमृतपाल सिंह, गुरनीत सरना, मनबीर सिंह, सरीश गुप्ता, मिड्डा, भारत अरोड़ा और यश पाल धीर शामिल रहे। व्यापारियों ने कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *