बरनाला पुलिस ने 7 क्विंटल अफीम डोडा पकड़ा: अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, दूसरे राज्य से ट्रक में भरकर ला रहे थे – Barnala News

बरनाला पुलिस ने 7 क्विंटल अफीम डोडा पकड़ा:  अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, दूसरे राज्य से ट्रक में भरकर ला रहे थे – Barnala News




पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बरनाला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर ट्रक से 7 क्विंटल अफीम डोडा (भुक्की चूरा पोस्त) बरामद की है। इसमें पुलिस ने एक नामी अंतर-राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी पुलिस फरार होने में कामयाब रहे। डीएसपी सतवीर सिंह और थाना सिटी-2 बरनाला के मुख्य अधिकारी एसआई शरीफ खान ने बताया कि पुलिस पार्टी ओसवाल टाउनशिप और पाल सुआ के पास रूटीन गश्त पर थी। तभी पु​लिस को बाहरी राज्यों से एक बड़े कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा नशा लाने की सूचना मिली। तस्कर बठिंडा रोड के रास्ते बरनाला की ओर आ रहे हैं। 35 बोरे में भरा था 20-20 किलोग्राम नशा सूचना पुलिस ने तुरंत बठिंडा रोड पर विशेष नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान बठिंडा की तरफ से आ रहे एक टाटा कंटेनर ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। ट्रक के भीतर से प्लास्टिक के 35 कट्टे (बोरे) बरामद हुए, जिनमें से प्रत्येक में 20-20 किलोग्राम चूरा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने नशीले पदार्थ और ट्रक को जब्त कर मुख्य आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। 10 साल की सजा काट चुका है अपराधी, हरियाणा के कई थानों दर्ज हैं केस गिरफ्तार की पहचान ताज मोहम्मद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शाहपुर (लुधियाना) का निवासी है और फिलहाल मलेरकोटला में रह रहा था। रिकॉर्ड की छानबीन में सामने आया है कि ताज मोहम्मद एक पेशेवर अपराधी है। 2009 में थाना पायल, खन्ना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। इसमें साल 2014 में कोर्ट ने उसे 10 साल की कैद और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र और जींद में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी और लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। सजा काटने के बाद वह जेल से बाहर आते ही दोबारा इस काले धंधे में सक्रिय हो गया था। फरार साथियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी पुलिस ने इस तस्करी नेटवर्क में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है। इनकी पहचान भवन सिंह निवासी चीमा शेरगढ़, मलेरकोटला पंजाब और लाला सिंह निवासी बरनाला के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं रिमांड के दौरान खुलेंगे कई बड़े राज: पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी-2 बरनाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ताज मोहम्मद को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की इतनी बड़ी खेप किस राज्य (जैसे राजस्थान या मध्य प्रदेश) से लाई गई थी और पंजाब में इसे किन-किन स्थानीय डीलरों व तस्करों को सप्लाई किया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *