बरनाला में युवक ने किराए के मकान में किया सुसाइड: फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से चल रहा था विवाद; सास-साली पर प्रताड़ना का आरोप – Barnala News
बरनाला जिले में मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मृतक की सास और साली के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना धनौला में हुई। धनौला पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के जीजा ने बयान में आरोप लगाया है कि लगातार पारिवारिक तनाव और प्रताड़ना के चलते युवक ने यह कदम उठाया। शिकायतकर्ता साहिब सिंह, जो फाजिल्का जिले के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने अपने साले दयाल सिंह (26) का बचपन से पालन-पोषण किया था। दयाल सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ धनौला में किराए के मकान में रहता था। पहले विवाह से महिला के 2 बच्चे गुरमीत कौर की यह दूसरी शादी थी और उसके पहले विवाह से 2 बच्चे थे। आरोप है कि गुरमीत कौर ने अपने दोनों बच्चों को अपनी बहन सरबजीत कौर उर्फ नोना निवासी ढड्डरियां के पास भेज रखा था। दयाल सिंह इस बात का विरोध करता था, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद रहता था। पुलिस ने शुरू की जांच थाना धनौला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और प्रताड़ना से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Source link

