एथलीट गुरिंदरवीर सिंह के इतिहास रचने के बाद गुरुद्वारा साहिब में अरदास की – Jalandhar News

एथलीट गुरिंदरवीर सिंह के इतिहास रचने के बाद गुरुद्वारा साहिब में अरदास की – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर लायलपुर खालसा कॉलेज के पूर्व छात्र गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ 10.9 सेकंड में पूरी करके राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज में खुशी का माहौल रहा। गुरिंदरवीर सिंह की इस उपलब्धि और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में शुक्राने की अरदास करवाई गई। इस दौरान प्रिंसिपल, सभी विभागों के प्रमुख, प्रोफेसर, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू ने गुरिंदरवीर सिंह को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने डीन स्पोर्ट्स डॉ. एसएस बैंस, गुरिंदरवीर सिंह के माता-पिता, कोच सरबजीत सिंह हैप्पी और शारीरिक शिक्षा विभाग को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हुई है। कॉलेज के लिए यह बहुत गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि गुरिंदरवीर सिंह ने कॉलेज के मैदानों में अभ्यास करके भारत के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरिंदरवीर सिंह ने वर्ष 2018 से 2021 तक लायलपुर खालसा कॉलेज से बीए की पढ़ाई की और वर्ष 2021-22 में पीजीडीसीए में दाखिला लिया। प्रिंसिपल ने कहा कि गुरिंदरवीर सिंह जैसे छात्र सभी के लिए रोल मॉडल हैं। ऐसे छात्र अपना, अपने संस्थान और राज्य का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। इस मौके पर लायलपुर खालसा कॉलेज शिक्षण संस्थाओं की गवर्निंग काउंसिल की प्रधान बलबीर कौर ने भी गुरिंदरवीर सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रिंसिपल और पूरे स्पोर्ट्स विभाग की सराहना की। प्रिंसिपल ने पंजाब और भारत सरकार से मांग की कि गुरिंदरवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी की हर तरह से मदद की जाए, ताकि वह भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सके। इस अवसर पर प्रोफेसरों, स्टाफ और स्टुडेंट्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *