जालंधर में पेड़ से टकराया टिप्पर: टूटा पेड़ा रास्ते में गिरा,, रास्ता पूरी तरह हुआ जाम और पूरे इलाके की बिजली हुई गुल – Jalandhar News

जालंधर में पेड़ से टकराया टिप्पर:  टूटा पेड़ा रास्ते में गिरा,, रास्ता पूरी तरह हुआ जाम और पूरे इलाके की बिजली हुई गुल – Jalandhar News




जालंधर के शेर सिंह कॉलोनी से नाला पुल की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर एक तेज रफ्तार टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक विशाल पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ की बड़ी टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं और बिजली के तार भी इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे के कारण पूरा रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद इलाके की बिजली पूरी तरह गुल हो गई है, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है क्योंकि काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मलबे के कारण लगा लंबा जाम प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा बेहद भयानक था। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी लाडी ने बताया कि वह घटना के वक्त वहीं मौजूद थे। टिप्पर उनकी गाड़ी से महज 10 फुट की दूरी पर था। इसी दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे एक प्रवासी रेहड़ी वाले से यह टिप्पर सिर्फ 8-10 इंच के फासले से निकला। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई, लेकिन टिप्पर सीधे पेड़ में जा घुसा। पेड़ की टहनियां टूटने से एक युवक उसकी चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कार सवारों को मजबूरन वापस मुड़ना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारि नहीं उठा रहे फोन इस संकट की घड़ी में स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार फोन किए गए, लेकिन अधिकारियों का रवैया बेहद उदासीन रहा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जेई और एसडीओ साहब को फोन उठाने की आदत ही नहीं है। हादसे के बाद अंधेरे में डूबा इलाका पेड़ टूटने से बिजली के खंभे और तार पूरी तरह डैमेज हो गए हैं, जिसके कारण पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली दफ्तर में लिखित शिकायत तो पहुंच चुकी है, लेकिन मौके पर अभी तक कोई राहत कार्य शुरू नहीं हुआ है। सड़क पर पूरी तरह अंधेरा छा गया है और पेड़ की कुछ भारी टहनियां अभी भी हवा में लटक रही हैं, जो कभी भी नीचे गिर सकती हैं। रास्ते में कोई साइन बोर्ड या बैरिकेड न होने के कारण तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना हुआ है। लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस मलबे को हटाया जाए ताकि कोई और बड़ा हादसा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *