मोहाली में ट्रैफिक पुलिस के रिश्वत लेने का VIDEO: बूथ के बाहर पैसे लेते दिखा ASI, चालान न काटने और फोटो डिलीट करने की बात – Mohali News

मोहाली में ट्रैफिक पुलिस के रिश्वत लेने का VIDEO:  बूथ के बाहर पैसे लेते दिखा ASI, चालान न काटने और फोटो डिलीट करने की बात – Mohali News




मोहाली ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक एएसआई कथित तौर पर युवक से पैसे लेते दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह रकम चालान से बचाने के लिए ली गई। यह वीडियो जीरकपुर का है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक ट्रैफिक बूथ के बाहर खड़े एएसआई से बातचीत कर रहा है। पहले युवक 500 रुपए देने की बात करता है, लेकिन एएसआई उससे अधिक रकम मांगता सुनाई देता है। इसके बाद युवक बाहर खड़े दूसरे व्यक्ति से पैसे लेकर आता है और एएसआई को पकड़ा देता है। वीडियो में युवक चालान न काटने और खींची गई फोटो डिलीट करने की बात भी करता सुनाई देता है। इस पर एएसआई युवक को आश्वासन देता है कि उसका चालान नहीं किया जाएगा। वीडियो में युवक और एएसआई की बातचीत युवक: सर जी, 500 हैं।
ASI: 500 में नहीं होगा। युवक: यह एक लड़के के पास मिले हैं।
ASI: नहीं, 500 नहीं। युवक: सीरियसली, यही मिले हैं।
ASI: जल्दी लेकर आ। युवक: सर जी, 500 ही मिले हैं। इसके बाद एएसआई अंदर चला जाता है। युवक: सर जी, सर जी… 500। इसके बाद एएसआई की आवाज साफ नहीं आती। युवक: मैं लेकर आऊं, वह लड़के से ही मंगवाए हैं, बच्चा समझ लो। फिर युवक अपने पास खड़े दूसरे युवक को बुलाता है और उससे 500 रुपए लेता है। वह पैसे एएसआई को देते हुए कहता है, “अब तो चालान नहीं होगा, चालान तो नहीं होगा न।” दूसरा युवक: देख ले, चालान तो नहीं कर देगा। युवक: सर जी, फोटो डिलीट कर देना। एएसआई: हां, कर देंगे… कर देंगे। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ASI ने आरोपों से किया इनकार मामले में एएसआई सोहन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि लड़कों ने वीडियो बना ली होगी, लेकिन पैसे लेने जैसी कोई बात नहीं हुई। युवक पैसे देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने पैसे नहीं लिए। एएसआई के मुताबिक युवक किसी जानकार से बात करवाने की बात कर रहे थे और बार-बार अनुरोध करने पर उन्हें बिना चालान के छोड़ दिया गया। SP ट्रैफिक बोले- वीडियो आने पर होगी जांच मामले में एसपी ट्रैफिक मोहाली नवनीत सिंह महल ने कहा कि अभी तक उनके पास वीडियो नहीं पहुंचा है। अगर वीडियो में ऐसी कोई बात सामने आती है तो मामला एसएसपी मोहाली के ध्यान में लाया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *