हिमाचल में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: कई शहरों में बरसेंगे बादल, कल ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट; ऊना का टेंपरेचर 44॰C पार – Shimla News

हिमाचल में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत:  कई शहरों में बरसेंगे बादल, कल ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट; ऊना का टेंपरेचर 44॰C पार – Shimla News




हिमाचल प्रदेश में आज रात भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर अगले 12 घंटे तक लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिला में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं आज दिन के वक्त ऊना, बिलासपुर और सोलन जिला के कई भागों में दिन के वक्त हीटवेव महसूस की गई। इससे तापमान में हल्का उछाल दर्ज किया गया। दिन के वक्त लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी। राज्य के 10 शहरों का टेंपरेचर 35 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। ऊना का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाके भी तपने लगे है। शिमला का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा के सात 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अगले 72 घंटे बारिश के आसार राहत की बात यह है कि आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 72 घंटे तक रहेगा। आज रात और कल ज्यादातर भागों में बारिश के आसार है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट IMD ने कल (शुक्रवार) कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी ओलावृष्टि और तूफान की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य के कुछ हिस्सों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस 30 मई को कमजोर पड़ेगा राज्य में 30 मई को भी मौसम खराब रहेगा। 31 मई के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। एक व दो जून को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम साफ हो जाएगा। पिछले 3 दिनों से हीटवेव जारी शिमला समेत हिमाचल के कई मैदानी इलाकों में पिछले तीन दिनों से हीटवेव का असर बना हुआ है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *