तरनतारन में सेवा केंद्र कर्मियों की हड़ताल, डीसी को ज्ञापन: 10 साल से मात्र 1000 रुपये मासिक वेतन, वह भी समय पर नहीं मिलता – tarn-taran News
तरनतारन सेवा केंद्र यूनिट के कर्मचारियों ने स्टेट कमेटी के आह्वान पर 26 मई से तरनतारन के सभी सेवा केंद्रों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के निर्देश के बावजूद उनके वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा 10 साल से एक ही वेतन, वह भी बहुत कम सेवा केंद्र के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह लालू घुम्मन ने बताया कि कर्मचारी पिछले 10 सालों से मात्र 1,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्हें हर महीने वेतन देरी से मिलता है, और कई बार तो वेतन मिलने में भी कठिनाई होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के निर्देशों के बावजूद संबंधित कंपनी ने कभी भी समय पर वेतन जारी नहीं किया। इतनी कम सैलरी में आज के समय में गुजारा करना बेहद मुश्किल हो गया है। हर साल नई सेवा जोड़ी जाती है लेकिन वेतन नहीं बढ़ता उपाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि सेवा केंद्रों पर हर दिन नई सेवाएं जोड़ी जा रही हैं और काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है। इसका सेवा केंद्र के मूल कार्य से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम खत्म करने का वादा किया था, लेकिन चार साल बाद भी सेवा केंद्र कर्मचारियों की सुध नहीं ली गई है। घर घर सेवा देने वाले ऑपरेटरों को 11 माह से वेतन नहीं जगदीश सिंह ने यह भी बताया कि घर-घर जाकर सेवाएं देने वाले DSDO ऑपरेटरों को समय पर यात्रा भत्ता (TA) नहीं मिलता, और B2C ऑपरेटरों को पिछले 11 महीनों से वेतन नहीं मिला है। इन्हीं समस्याओं के चलते सेवा केंद्र कर्मचारियों ने यह कदम उठाया है।
Source link

