गुरदासपुर में रावी नदी का जलस्तर बढ़ा, बोट सर्विस बंद: मकोड़ा पत्तन में आधा दर्जन गांवों के लोग प्रभावित, ग्रामीण बोले- वैकल्पिक व्यवस्था की जाए – Batala News

गुरदासपुर में रावी नदी का जलस्तर बढ़ा, बोट सर्विस बंद:  मकोड़ा पत्तन में आधा दर्जन गांवों के लोग प्रभावित, ग्रामीण बोले- वैकल्पिक व्यवस्था की जाए – Batala News




पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गुरदासपुर के मकोड़ा पत्तन में रावी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बोट सेवा को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।बोट सेवा बंद होने से रावी नदी के दूसरी ओर स्थित लगभग आधा दर्जन गांवों के निवासियों के लिए आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे रावी नदी पार करके अपने दैनिक कार्यों, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा और अन्य आवश्यक ज़रूरतों के लिए मकोड़ा पत्तन आते-जाते हैं। बोट सेवा बंद होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग लोगों के अनुसार, कई बार उन्हें ज़रूरी काम के लिए लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता है, जिसमें समय और धन दोनों अधिक खर्च होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति पर लगातार नजर रखने और लोगों के आवागमन के लिए जल्द से जल्द उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उनकी समस्या का कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *