पठानकोट में खाली बाल्टियां रख महिलाओं का प्रदर्शन: हाड़ा गांव में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, एक हफ्ते से सप्लाई बाधित, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन – Pathankot News

पठानकोट में खाली बाल्टियां रख महिलाओं का प्रदर्शन:  हाड़ा गांव में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, एक हफ्ते से सप्लाई बाधित, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन – Pathankot News




गर्मी बढ़ने के साथ कंडी क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इसी क्रम में, गांव हाड़ा के वार्ड नंबर सात में पिछले लगभग एक हफ्ते से पीने का पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। गांव निवासी अश्वनी कुमार, शिंदा, विजय कुमार, ममता देवी और कृष्णा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर सात में पिछले एक हफ्ते से पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्हें लगभग एक किलोमीटर दूर से साइकिल पर पानी लाना पड़ रहा है, जिसके बाद ही घरों में खाना बन पाता है और वे पानी पी पाते हैं। रोजमर्रा के काम हो रहे प्रभावित गांव की महिलाओं ने विशेष रूप से कपड़े धोने में आ रही दिक्कतों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों की वर्दी प्रतिदिन धोनी पड़ती है, और पानी के बिना अन्य जरूरी कामों में भी भारी परेशानी हो रही है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वे पानी देने वाले ऑपरेटर को फोन करते हैं, तो वह उनका फोन नहीं उठाता है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
पानी सप्लाई बहाल न हुई तो करेंगे आंदोलन
गांववासियों की मांग है कि जल्द से जल्द नियमित पानी की सप्लाई बहाल की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो वे सभी गांववासियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *