राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पहुंची पंजाब कांग्रेस: बरनाला में सफाई कर्मियों पर लाठीचार्ज मामले में वड़िंग-औजला सहित 4 सांसदों ने अध्यक्ष से की मुलाकात – Pathankot News

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पहुंची पंजाब कांग्रेस:  बरनाला में सफाई कर्मियों पर लाठीचार्ज मामले में वड़िंग-औजला सहित 4 सांसदों ने अध्यक्ष से की मुलाकात – Pathankot News


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग पहुंची पंजाब कांग्रेस।

पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और कथित उत्पीड़न के विरोध में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के संसदीय दल ने एकजुट होकर आवाज उठाई है। कांग्रेस संसदीय दल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के चेयरमैन किशो

.

संसदीय दल में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एंव लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पटियाला सांसद धरमवीर गांधी फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह और अमृतसर सांसद गुरजीत सिंह औजला शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आयोग पंजाब सरकार और बरनाला जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट मांगे। कांग्रेस ने लाठीचार्ज के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस संसदीय दल की ओर से सौंपा गया ज्ञापन।

आयोग को सौंपा गया मांग पत्र

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने लिखा कि पंजाब के बरनाला जिले में अपने जायज अधिकारों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अनुसूचित जाति समुदाय के सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए अत्याचारों की घटना में हमारे भाइयों और बहनों की शिकायतों को सुनने के बजाय, प्रशासन और पुलिस ने उन पर अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिसमें लाठीचार्ज भी शामिल है।

परिणामस्वरूप कई कर्मचारी घायल हो गए। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए, हम, लोकसभा के सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से अनुरोध करते हैं कि वह कृपया इस मामले की जांच करे और अपने संवैधानिक जनादेश के तहत उचित कार्रवाई करे।

आयोग को पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से एक रिपोर्ट भी मांगनी चाहिए, यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एक निष्पक्ष जांच की जाए, और प्रभावित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करने तथा कानून के अनुसार जवाबदेही सुनिश्चित करने के उपायों की सिफारिश करनी चाहिए।

दलित समुदाय की गरिमा पर हमला – कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे दलित समुदाय के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की बात सुनने के बजाय प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हुए हैं। कांग्रेस सांसदों ने इन कर्मचारियों को ‘रब्ब दे बंदे’ बताते हुए उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने का संकल्प जताया है।

कांग्रेस द्वारा NCSC से ज्ञापन में की गई मुख्य मांगें: निष्पक्ष जांच की मांग: कांग्रेस सांसदों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से आग्रह किया है कि वह पंजाब के बरनाला जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अनुसूचित जाति समुदाय के सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस बल प्रयोग और लाठीचार्ज की तत्काल एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे।

पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब करने की मांग: पत्र में मांग की गई है कि आयोग पंजाब सरकार और बरनाला जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट मांगे।

SC/ST अधिनियम के तहत कार्रवाई: सांसदों ने दलित सफाई कर्मचारियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन और उन पर हुए हमले के दोषियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *