धरना खत्म होने की खबर महज अफवाह: नगर निगम कर्मचारियों बोले जब तक DSP-SHO पर केस नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा – Ludhiana News

धरना खत्म होने की खबर महज अफवाह:  नगर निगम कर्मचारियों बोले जब तक DSP-SHO पर केस नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा – Ludhiana News




लुधियाना नगर निगम के कर्मचारियों और सफ़ाई सेवकों की चल रही हड़ताल को लेकर सोशल मीडिया पर धरना समाप्त होने के दावों के बीच नया मोड़ आ गया है। सफाई सेवक यूनियन और नगर निगम संघर्ष कमेटी ने धरना खत्म होने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल एक अफवाह करार दिया है। यूनियन नेता ने स्पष्ट किया कि पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री हरजोत बैंस के साथ न तो ‘सफाई सेवक यूनियन पंजाब’ की और न ही ‘नगर निगम संघर्ष कमेटी लुधियाना’ की कोई आधिकारिक मीटिंग हुई है। ऐसे में धरना खत्म होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। लाठीचार्ज और सम्मान की लड़ाई: यूनियन नेताओं का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं, माताओं और बहनों पर लाठियां भांजी गईं और उनके सिर फोड़े गए। यह सिर्फ मांगों की नहीं, बल्कि स्वाभिमान की लड़ाई है। DSP और SHO पर एफआईआर की मांग: यूनियन का कहना है कि जब तक प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले संबंधित DSP और SHO के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। 1200 कर्मचारियों को पक्का करने का मुद्दा: लुधियाना नगर निगम हाउस द्वारा 1200 कर्मचारियों (जिनमें ओवरएज कर्मचारी, माली, बेलदार, सीवरमैन और सफाई सेवक शामिल हैं) को पक्का करने और ठेकेदारी प्रथा खत्म करने का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजा गया था। लेकिन सरकार द्वारा इस पर कोई विचार नहीं किया गया। आज ए-जोन ऑफिस में जुटने की अपील कर्मचारी नेता ने सभी कर्मचारियों और समर्थकों से अपील की है कि वे किसी भी बहकावे या सोशल मीडिया पोस्ट में न आएं। उन्होंने घोषणा की कि आज सभी कर्मचारी ए-जोन ऑफिस (माता रानी चौक के पास) पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाएं और धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *