डेराबस्सी नगर परिषद के अध्यक्ष बने आशु उपनेजा: दूसरे कार्यकाल की शुरुआत; देविंदर सैनी ने उपाध्यक्ष पद संभाला, विकास कार्यों को गति देने का दावा – Mohali News

डेराबस्सी नगर परिषद के अध्यक्ष बने आशु उपनेजा:  दूसरे कार्यकाल की शुरुआत; देविंदर सैनी ने उपाध्यक्ष पद संभाला, विकास कार्यों को गति देने का दावा – Mohali News




आशु उपनेजा ने सोमवार को डेराबस्सी नगर परिषद अध्यक्ष का पदभार संभाला। यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इसी के साथ देविंदर सैनी ने भी उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह नगर परिषद कार्यालय में श्री सुखमनी साहिब के पाठ और अरदास के साथ शुरू हुआ। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आशु उपनेजा को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता, पार्षद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने आशु उपनेजा और देविंदर सैनी को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। विधायक बोले- डेराबस्सी के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि डेराबस्सी के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद और पंजाब सरकार मिलकर शहर में विकास कार्यों को गति देंगे तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद आशु उपनेजा ने कहा कि पहले कार्यकाल में उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से लोगों की सेवा की थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दूसरे कार्यकाल में उनकी प्राथमिकता शहर को स्वच्छ, सुंदर और समस्यामुक्त बनाना रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद के दरवाजे आम लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे और सफाई, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर आशु उपनेजा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, पार्टी नेतृत्व, देविंदर सैनी, पार्षदों, कार्यकर्ताओं और डेराबस्सी की जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं, उपाध्यक्ष देविंदर सैनी ने भी उन्हें मिली जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व और शहरवासियों का धन्यवाद करते हुए अध्यक्ष के साथ मिलकर शहर के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *