कुरुक्षेत्र में NH-44 पर चलती कार में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे – Kurukshetra News
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार की रफ्तार कम की और तुरंत बाहर निकल गया। ड्राइवर के उतरते ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी। घटना शाहाबाद के रतनगढ़ गांव के पास हुई। कार चला रहे नीतिश चोपड़ा पंजाब के रहने वाले हैं। वह दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार की स्पीड कम की और सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गए। उतरते ही भड़की आग नीतिश के कार से उतरने के कुछ ही सेकेंड बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन ड्राइवर भी मौके पर रुक गए। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की वजह से कार लोहे का ढांचा बन चुकी है। शुरुआती जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर सुरक्षित है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रात के समय हाईवे पर हुई इस घटना के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस टीम ने कुछ देर में ट्रैफिक को क्लियर कर दिया।
Source link

