अमृतसर में युवक का शव मिला: बाईं बांह पर ‘बेबे बापू’ का टैटू, पुलिस ने पहचान के लिए मांगी लोगों से मदद – Amritsar News

अमृतसर में युवक का शव मिला:  बाईं बांह पर ‘बेबे बापू’ का टैटू, पुलिस ने पहचान के लिए मांगी लोगों से मदद – Amritsar News




अमृतसर के घनूपुर काले बाईपास, सीपी गेट नंबर-3, थाना छेहरटा के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बेबे बापू टैटू बना पहचान का सुराग पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 26 साल के बीच है। उसका रंग गोरा है और हल्की मूंछ-कट दाढ़ी है। युवक ने काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहना हुआ था। उसकी बाईं बांह पर ‘बेबे बापू’ लिखा हुआ टैटू बना है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना छेहरटा पुलिस की ओर से धारा 194 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से युवक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान के लिए लोगों से अपील कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को इस हुलिए वाले युवक के बारे में कोई जानकारी हो या किसी परिवार का सदस्य लापता हो, तो वह पुलिस से संपर्क करे। जानकारी देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर जानकारी देने के लिए थाना छेहरटा के मुख्य अधिकारी से 99155-41004, एसीपी वेस्ट से 98814-63463 या पुलिस कंट्रोल रूम से 97810-00166 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *