अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर संग रिश्ते पर लगाई मुहर: इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा ‘My Person’, दिलजीत दोसांझ ने भी किया लाइक – Chandigarh News
अर्शदीप सिंह की मॉडल के साथ शेयर की गई फोटो
पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। अर्शदीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समरीन कौर के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ ‘My Person’ ल
.
अर्शदीप की इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों का भी खूब प्यार मिल रहा है। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ समेत कई सेलेब्रिटीज ने पोस्ट को लाइक किया है, जबकि सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
अब तीन प्वाइंटों में जानिए यह रिश्ता कैसे आगे बढ़ा
स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा
अप्रैल 2026 की शुरुआत में अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। फोटो में वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। इसके बाद फैंस ने लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस किया और उसकी तुलना पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस समरीन कौर की तस्वीरों से की। टैटू मैच होने के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में शुरू हो गई।
IPL में समरीन ने किया अर्शदीप को सपोर्ट
आईपीएल 2026 के दौरान समरीन कौर कई बार पंजाब किंग्स (PBKS) के मैचों में नजर आईं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के वीआईपी स्टैंड में बैठकर अर्शदीप सिंह को चीयर करते देखा गया। मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी ने दोनों के अफेयर की चर्चाओं को और तेज कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोनों हाथ पकड़ निकले।
धर्मशाला में साथ घूमते दिखे, एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए
मई में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में अर्शदीप और समरीन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की सड़कों और स्थानीय बाजार में हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए। इसी दौरान दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जहां वे एक साथ यात्रा के लिए पहुंचे थे और मीडिया के कैमरों में मुस्कुराते हुए कैद हुए। हालांकि दोनों के परिवारिक मेंबर इस चीज को छिपाते रहे ।
गुरुद्वारे में साथ पहुंचे, फिर उड़ी ब्रेकअप की अफवाह
जून में अर्शदीप और समरीन पंजाब के एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे में एक साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि बाद में यह सिर्फ अफवाह या तकनीकी गड़बड़ी निकली और दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं आया।

