सुजानपुर में AAP को मजबूत करने को सौंपी जिम्मेदारी: पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर, बोले- क्षेत्र को शक्तिशाली हल्का बनाएंगे – Batala News

सुजानपुर में AAP को मजबूत करने को सौंपी जिम्मेदारी:  पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर, बोले- क्षेत्र को शक्तिशाली हल्का बनाएंगे – Batala News




सुजानपुर में आम आदमी पार्टी को और अधिक शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से हलका इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए नए लोगों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सलारिया ने दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे सुजानपुर क्षेत्र में ‘आप’ सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वर्ण सिंह सलारिया ने कहा कि पार्टी की कमान संभालने के बाद से ही वे आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन नई नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पार्टी के जिम्मेदार और मेहनती कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचें और सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों व विचारधारा से लोगों को अवगत कराएं, ताकि आगामी चुनावों में जनता का भरोसा जीतकर पंजाब की सेवा का एक और मौका हासिल किया जा सके। क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्य जल्द होंगे पूरे स्वर्ण सलारिया ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि सुजानपुर इलाके में जो भी विकास कार्य पिछले काफी समय से रुके पड़े हैं, उन्हें पंजाब सरकार की अनुमति से जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है और सुजानपुर की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हलका इंचार्ज ने संगठन में की गई नई नियुक्तियों का ब्योरा साझा करते हुए बताया कि हरदीप सिंह को निर्वाचन क्षेत्र परिचालन सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शहनाज (दुरंग खड़) को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रभार दिया गया है, जबकि विक्रम को सनातन समिति की कमान सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं संबोधन के अंत में स्वर्ण सलारिया ने सभी नए पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी नए साथी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। इससे जनता की सेवा करने का पार्टी का संकल्प और मजबूत होगा। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *