लुधियाना में ग्राहक बनकर आए युवक ने उड़ाया आईफोन: अस्पताल की कैंटीन के मालिक का भी फोन चोरी; वारदात CCTV में हुई कैद – Ludhiana News
लुधियाना में आजकल चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें ना तो दिन के उजाले का डर है और ना ही सीसीटीवी कैमरों का। पिछले 24 घंटों के अंदर शहर में 2 अलग-अलग जगहों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में चोरों की पूरी चालाकी सीसीटीवी में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है। पहला मामला: अकाल गढ़ मार्केट में ग्राहक बनकर आया और उड़ाया आईफोन पहली घटना 24 तारीख की सुबह की है। अकाल गढ़ गुरुद्वारा के पास एम.के. इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे एक टोपी पहना हुआ शातिर आदमी दुकान में घुसता है। पहले तो वो इधर-उधर देखकर ऐसा नाटक करता है जैसे उसे कोई सामान खरीदना हो। उस वक़्त दुकान में साफ-सफाई चल रही थी। जैसे ही वो देखता है कि दुकानदार का ध्यान किसी और काम में है, वो बड़ी ही सफाई से काउंटर पर रखा आईफोन अपनी जेब में डालता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है।
इस घटना के बाद दुकानदार ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर से इस वीडियो का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। दूसरा मामला: सिविल अस्पताल की कैंटीन में चोरी, पर शाम तक पकड़ा गया चोर 25 जुलाई को लुधियाना के सिविल अस्पताल की कैंटीन में चोर ने दुकानदार की व्यस्तता का ही फायदा उठाया। जब कैंटीन के मालिक दूसरे ग्राहकों को सामान देने में लगे हुए थे, तभी एक शख्स ने मेन काउंटर से ही मोबाइल उड़ा लिया। ये चोरी भी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई। हालांकि इस मामले में राहत की बात ये रही कि ये चोर ज्यादा देर तक बच नहीं पाया। उसी दिन शाम होते-होते इस चोर को लोगो ने पकड़ लिया और चोरी किया गया मोबाइल फोन भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
Source link

