PSPCL कर्मचारियों की हड़ताल, 8 घंटे के लगे कट: बिजली मंत्री से 6 घंटे की मीटिंग बेनतीजा; वर्कर बोले-बिना नोटिफेकशन हड़ताल नहीं करेंगे खत्म – Ludhiana News

PSPCL कर्मचारियों की हड़ताल, 8 घंटे के लगे कट:  बिजली मंत्री से 6 घंटे की मीटिंग बेनतीजा; वर्कर बोले-बिना नोटिफेकशन हड़ताल नहीं करेंगे खत्म – Ludhiana News


प्रदर्शन करते पावरकाम मुलाजिम।

पंजाब में बिजली सप्लाई सिस्टम में आने वाले फॉल्ट को ठीक करने वाले सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कंज्यूमर कंप्लेंट पेडिंग चल रही है। करीब 5 से 8 घंटे के कट मोहल्लों में लग रहे हैं। जनता बुरी तरह से गर्मी में पस्त है। बीती रात हड़ताल पर बैठे कर्मच

.

पावरकाम कर्मियों का रहना है कि अभी तक उन्हें सिर्फ बातों में उलझा कर हड़तालें खत्म करवा दी जाती थी लेकिन अब जब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं होता वह हड़ताल से पीछे हटने वाले नहीं है।

कर्मचारियों ने कहा कि मीटिंगों में फैसले सरकार के नुमाइंदें कर लेते है लेकिन लिखती में कुछ नहीं देते। यदि लिखती कुछ देते भी तो तब देते है जब हम संघर्ष के रास्ते पर आते है। लिखित में कुछ भेजते भी है तो तोड़-मरोड़ कर लिखा जाता है। जो बातें कहते है उस पर जमीनी स्तर पर सही नहीं उतरते। लोगों से भी हमारी अपील है कि हमारा साथ दे। पावरकाम कर्मियों ने कहा कि हड़ताल तब तक जारी रखेंगे जब तक मांगें मान नहीं ली जाती।

21 जुलाई से कंप्लेंट सॉल्व का काम कांट्रेक्ट हेंडलिंग बाइक कर्मचारी कर रहे

21 जुलाई से कंप्लेंट सॉल्व करने का काम कांट्रेक्ट हेंडलिंग बाइक कर्मचारी कर रहे हैं। कंप्लेंट सॉल्ब करने वाले सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जनता की परेशानी को देखते हुए PSPCL प्रबंधन कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील कर रहा है, लेकिन कर्मचारी दो-दो दिन के चरणों में हड़ताल को आगे बढ़ा रहे हैं। अब PSPCL प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए हड़ताल पर गए कर्मचारियों के लिए ‘नो वर्क, नो पे’ का फॉर्मूला लागू करने के आदेश जारी किए हुए हैं।

मैनेजमेंट ने साफ कर दिया कि जो कर्मचारी मास लीव लेकर हड़ताल में शामिल हैं उनका वेतन काट दिया जाएगा। इसलिए जो कर्मचारी चाहते हैं कि सेलरी न कटे वो काम पर लौट जाएं। हालांकि बिजली कर्मियों की हड़ताल 26 जुलाई तक है और मुलाजिम संगठन इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

6 दिन से पीएसपीसीएल के कर्मचारियों ने कामकाज किया है ठप

PSEB एम्पलाइज ज्वाइंट फोरम, बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब, एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स, ग्रिड सब-स्टेशन एम्पलाइज यूनियन, पावरकॉम एंड ट्रांसको पेंशनर्स यूनियन समेत कई अन्य सहयोगी संगठनों से जुड़े कर्मचारी 6 दिन से हड़ताल पर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *