पंजाब में अगले 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: तेज हवाएं चलने के आसार; अबोहर-गुरदासपुर में सबसे ज्यादा बरसे बादल – Chandigarh News

पंजाब में अगले 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:  तेज हवाएं चलने के आसार; अबोहर-गुरदासपुर में सबसे ज्यादा बरसे बादल – Chandigarh News




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.4°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 0.3°C की बढ़ोतरी हुई है। तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों के साथ चंडीगढ़ में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलीं। सबसे अधिक बारिश फाजिल्का के अबोहर में 15.5 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा गुरदासपुर में 15.4 मिमी, मुक्तसर में 14 मिमी, होशियारपुर में 13 मिमी, रूपनगर के भाखड़ा बांध क्षेत्र में 12.5 मिमी, एसबीएस नगर के बलोवाल सौंखड़ी में 12 मिमी और अमृतसर में 11.6 मिमी बारिश हुई। फिरोजपुर में 9 मिमी और लुधियाना में 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बठिंडा सबसे गर्म, गुरदासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब में बठिंडा 35°C के साथ सबसे गर्म रहा। चंडीगढ़ और फाजिल्का के अबोहर में अधिकतम तापमान 34.8°C दर्ज किया गया। फरीदकोट में 34°C, लुधियाना और पटियाला में 33.8°C तथा अमृतसर में 31.1°C तापमान रहा। रात के तापमान की बात करें तो गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 24.7°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 25.6°C और चंडीगढ़ में 25.2°C रहा। चंडीगढ़ में सामान्य से 31.8% कम बारिश चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक कुल 249.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 31.8% कम है। 26 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 25°C रह सकता है। निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को होने वाली भारी बारिश को देखते हुए पंजाब और चंडीगढ़ के निचले इलाकों तथा शहरी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *