बटाला में सीनियर कांग्रेसी नेता AAP में शामिल: विधायक व पार्टी के कार्यकारी प्रधान शेरी कलसी ने किया स्वागत, बोले- विकास के चलते पार्टी मजबूत – Batala News

बटाला में सीनियर कांग्रेसी नेता AAP में शामिल:  विधायक व पार्टी के कार्यकारी प्रधान शेरी कलसी ने किया स्वागत, बोले- विकास के चलते पार्टी मजबूत – Batala News




गुरदासपुर बटाला विधानसभा क्षेत्र के तहत आते गाँव रसूलपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजीत सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रधान एवं बटाला से विधायक अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सिरोपा भेंट कर औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक शेरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के चलते विरोधी दलों के लोग लगातार ‘आप’ से जुड़ रहे हैं। विधायक एवं AAP के कार्यकारी प्रधान शेरी कलसी ने कहा कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का चौमुखी विकास हो रहा है। इसी सोच और काम की राजनीति से प्रभावित होकर आज गाँव रसूलपुर से कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अजीत सिंह और उनके साथी हमारी पार्टी का हिस्सा बने हैं। बटाला के शहरी व ग्रामीण इलाकों का कायाकल्प विधायक कलसी ने बटाला हलके में कराए गए विकास कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया और अब नए फंड्स की मदद से शहरी इलाकों की कायाकल्प की जा रही है। बटाला शहर की हर सड़क, गली और मोहल्ले को पक्का करने का काम तेजी से जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी में नए शामिल हुए सभी साथियों को पूरा मान-सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। अंत में उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पारदर्शी शासन मॉडल के कारण ही आज बटाला में लोग एकजुट होकर पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *