लुधियाना में मामूली सी बात पर बदमाशों ने किया पथराव: CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी पुलिस जाँच में जुटी – Ludhiana News

लुधियाना में मामूली सी बात पर बदमाशों ने किया पथराव:  CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी पुलिस जाँच में जुटी – Ludhiana News


लुधियाना के नवां मोहल्ला सिलाई मशीन मार्केट, सोहनी बिल्डिंग के पास देर रात कुछ बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। रास्ता मांगने को लेकर हुई छोटी सी बहस के बाद, 5 लड़कों ने पहले एक युवक को पीटा और फिर पूरे मोहल्ले में ईंट-पत्थर बरसाए। यह पूरी घटना वहां लगे

.

CCTV वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे 5 लड़के एक के बाद एक मोहल्ले के घरों पर ईंटें और पत्थर बरसा रहे हैं। वीडियो में ईंटें हवा में उड़ती हुई बिल्कुल साफ नजर आ रही हैं। इन लड़कों ने बिना किसी डर के वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े और इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी निशाना बनाया। घायल युवक तनुश ने बताया कि वह रात को अपने छोटे भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लड़के गली के बीच में एक्टिवा लगाकर खड़े थे।

मोहाले के लोगो से पुछताज कर रही पुलिस

जब तनुश ने उन्हें थोड़ा साइड होने को कहा, तो वे बिना बात के गाली-गलौज करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने तनुश को थप्पड़ मारे और उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। जब तनुश बचकर अपने घर पहुंचा,तो वे लड़के अपने कुछ और साथियों के साथ पीछे-पीछे आ गए। उन्होंने पूरे मोहल्ले में ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घरों के शीशे,बाहर खड़ी गाड़ियां और सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ डाले। तनुश ने बताया कि इस घटना से पूरे मोहल्ले के लोग इतने डर गए थे कि रात भर कोई सो नहीं पाया।

जानकारी देते हुए घायल तनुश

जानकारी देते हुए घायल तनुश

पुलिस अधिकारियों हरदीप सिंह ने बताया रात को जैसे ही घटना की जानकारी मिली,पुलिस (PCR टीम) तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से ही एक लड़के को पकड़ लिया है और उसका मेडिकल करवाया गया है। पकड़े गए लड़के ने पूछताछ में अपने 2 और साथियों के नाम बता दिए हैं। पुलिस का साफ कहना है कि इलाके में इस तरह की गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिन लोगों ने भी यह तोड़फोड़ की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *