चौणां आ गइयां … बुजुर्गों को बूथ पर लाए, पांव छुए, दोहराया- सेवा करते रहेंगे ! – Jalandhar News

चौणां आ गइयां … बुजुर्गों को बूथ पर लाए, पांव छुए, दोहराया- सेवा करते रहेंगे ! – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर जिले की नगर पंचायतों और कौंसिलों के चुनावी रण में आज लोकतंत्र के खूबसूरत रंग देखने को मिले। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही सियासी सरगर्मी तेज थी, लेकिन इस चुनावी शोर के बीच सबसे खास और भावुक कर देने वाली तस्वीरें तब सामने आईं, जब प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर बुजुर्ग मतदाताओं को पूरे आदर-सत्कार के साथ अपनी गाड़ियों में बूथ तक लेकर आए। जीत की उम्मीद में नेताओं ने न सिर्फ बुजुर्गों के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया, बल्कि उनकी हर समस्या को दूर करने और वार्ड की निस्वार्थ सेवा करने का अपना संकल्प भी दोहराया। वोट की खातिर ही सही, लेकिन अपनों से दूर हो रहे बुजुर्गों को आज चुनाव के बहाने ही अपार सम्मान और अपनों का साथ नसीब हुआ। चुनाव के दौरान ज्यादातर बूथों पर वोट डालने के लिए बुजुर्ग पहुंचे। कइयों को उनके परिवार वाले या उम्मीदवार अपने वाहनों से बूथ तक लाए। तीखी धूप के बीच चुनावों को लेकर युवा में उत्सुकता नहीं दिखी। इस कारण जिले में कुल 66.5 प्रतिशत ही मतदान हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *