पठानकोट में जर्जर मकान में रहने को मजबूर परिवार: बारिश में टपक रही छत, कपड़े- बिस्तर समेत सारा सामान भीगा; ग्रांट का इंतजार – Pathankot News

पठानकोट में जर्जर मकान में रहने को मजबूर परिवार:  बारिश में टपक रही छत, कपड़े- बिस्तर समेत सारा सामान भीगा; ग्रांट का इंतजार – Pathankot News




पठानकोट के विधानसभा क्षेत्र भोआ के गांव लाहड़ी मंहता में एक गरीब परिवार आज भी जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। लगातार हो रही बारिश के कारण घर की छत से पानी टपक रहा है, जिससे मकान के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। पीड़ित महिला रीटा देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों से आवास योजना के तहत सहायता की मांग की है। उनका आरोप है कि उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि मकान बनाने के लिए मिलने वाली ग्रांट केवल विधवा महिलाओं को दी जाती है। रीटा देवी ने भावुक होते हुए सवाल उठाया कि यदि सहायता का आधार यही है, तो गरीब परिवार न्याय और मदद के लिए कहां जाएं। घर के अंदर रहना मुश्किल हो गया है रीटा देवी ने बताया कि बरसात के दौरान पूरे घर में पानी भर जाता है। छत से लगातार पानी टपकने के कारण परिवार के लिए घर के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। पीड़ित परिवार की बेटी रोशनी ने भी अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि बारिश के कारण घर के बिस्तर, कपड़े, बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह भीग चुके हैं। उसने आरोप लगाया कि गांव के अन्य पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए ग्रांट मिल चुकी है, लेकिन उनके परिवार को अब तक कोई सहायता नहीं मिली। बैंक जाकर पासबुक की जांच करवा चुकी रोशनी के अनुसार, उसकी मां करीब सात बार बैंक जाकर पासबुक की जांच करवा चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें पता चला कि खाते में कोई राशि नहीं आई है। परिवार का कहना है कि सहायता के लिए कई बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद ब्लॉक समिति (BDC) सदस्य राकेश कुमार ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मकान की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की तय की जानी चाहिए। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया राकेश कुमार गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार को केवल तकनीकी कारणों या कथित बहानों के आधार पर सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। पात्रता के आधार पर आवास ग्रांट जारी करने की अपील उन्होंने मांग की कि पात्र परिवार को बिना देरी आवास योजना का लाभ दिया जाए, ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सकें। वहीं, ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन व पंजाब सरकार से मामले की तत्काल जांच कर पात्रता के आधार पर आवास ग्रांट जारी करने की अपील की है, जिससे परिवार को पक्का मकान मिल सके और इस संकट से राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *