पटियाला में नीट पेपर लीक पर में छात्रों का प्रदर्शन: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के समर्थन मे कैंडल मार्च निकाला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा – Patiala News
NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे विद्यार्थियों के समर्थन में पटियाला के विभिन्न प्रमुख कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लामबंद होकर शांतिपूर्ण
.
इस कैंडल मार्च में शहर के नामी शिक्षण संस्थानों—सरकारी महिंद्रा कॉलेज, बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, खालसा कॉलेज, मुल्तानी मल मोदी कॉलेज और पंजाबी यूनिवर्सिटी—के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां और विरोध दर्ज कराती तख्तियां लेकर छात्रों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन में शामिल छात्रों का गुस्सा केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के प्रति साफ दिखाई दिया। छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लाखों होनहार युवाओं के भविष्य और वर्षों की कड़ी मेहनत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब छात्र अपने अधिकारों और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए आवाज उठाते हैं, तो उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
छात्रों ने सरकार से सवाल किया कि इतने संवेदनशील मुद्दे पर प्रशासन और सरकार ठोस व गंभीर कदम क्यों नहीं उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत पद से इस्तीफे की मांग की और पेपर लीक के मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आह्वान किया।
फव्वारा चौक पर जारी रहेगा आंदोलन
विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन को पूरे देश से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। पटियाला के छात्र भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि उनका यह शांतिपूर्ण आंदोलन शहर के प्रमुख स्थानों—विशेषकर फव्वारा चौक—पर आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

