अबोहर में जलभराव में उतरा करंट, 4 बेजुबानों की मौत: बिजली विभाग और पार्षद पर भड़के लोग, घर से बाहर कोई निकलता तो जाती जान – Abohar News

अबोहर में जलभराव में उतरा करंट, 4 बेजुबानों की मौत:  बिजली विभाग और पार्षद पर भड़के लोग, घर से बाहर कोई निकलता तो जाती जान – Abohar News




अबोहर के सुभाष नगर (वार्ड नंबर 11) में भारी बारिश के बाद फैली अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के जमा पानी में बिजली का करंट फैलने से 4 पशुओं (2 सांढ़ और 2 गायों) की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई राहगीर वहाँ से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा जनहानि का हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुभाष नगर वार्ड नंबर 11 की गली, जो वरियाम नगर की ओर जाती है, वहाँ बुधवार रात से गुरुवार (23 जुलाई) सुबह तक हुई भारी बारिश का पानी जमा था। जल निकासी न होने के कारण पूरी गली जलमग्न थी। सुबह करीब 5 बजे अचानक जमा पानी में करंट फैल गया। पानी में मौजूद दो सांढ़ और दो गायें करंट की चपेट में आ गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप हादसे से भड़के वार्डवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि घरों के बिल्कुल पास लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन तारें गुजर रही हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर और लटकती तारों में हुए शॉर्ट सर्किट या लीकेज के कारण ही बारिश के पानी में करंट उतरा, जिससे यह घटना घटी। सीवरेज व्यवस्था ठप, स्थानीय पार्षद के खिलाफ रोष जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों ने सीवरेज व्यवस्था और स्थानीय पार्षद के रवैये पर भी कड़ा एतराज जताया। निवासियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने आने वाले प्रतिनिधि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मौके का जायजा लेने तक नहीं पहुँचे। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इलाके की सीवरेज व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि जलभराव न हो और भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *