पठानकोट में स्कूटी सवार महिला तस्कर गिरफ्तार: 36 अवैध शराब बोतलें बरामद, होलोग्राम हटाकर बेचती थी महंगी शराब – Pathankot News
पठानकोट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला स्कूटी पर 3 पेटी (36 बोतल) अवैध शराब लादकर ले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने सभी बोतलों पर से ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम स्टिकर उतार रखे थे। आरोपी महिला की पहचान संतोष निवासी गांव कोठी पंडिता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस की टीम सरकारी वाहन और तफ्तीश किट के साथ बारठ साहिब मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि संतोष नाम की महिला शराब की बोतलों से ट्रैक एंड ट्रेस और होलोग्राम स्टिकर हटाकर उसे ठेके की वैध शराब बताकर ऊंचे दामों पर बेचती है। सूचना यह भी थी कि वह आज भी अपने स्कूटर पर शराब के डिब्बे लादकर सरना और कोठी पंडिता की तरफ जाने वाली है। भागने की कोशिश की, महिला पुलिसकर्मी ने दबोचा सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने शकुंतला पैलेस सरना के पास तुरंत नाकेबंदी की और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान नरोट मेहरा पुली की तरफ से एक काले रंग का एक्टिवा स्कूटर नंबर: PB-35 AM-4402 आता दिखाई दिया, जिसे एक महिला चला रही थी। पुलिस पार्टी को सामने देखकर महिला घबरा गई और स्कूटर को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगी। मौके पर मुस्तैद महिला हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमारी ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेरकर रोक लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम संतोष बताया। बिना होलोग्राम की 36 बोतलें बरामद तलाशी से पहले पुलिस ने मौके पर मौजूद आम लोगों को गवाह के तौर पर शामिल करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी कानूनी कार्रवाई में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने खुद स्कूटर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी के आगे रखे 2 बॉक्स में से 24 बोतलें और अन्य चेकिंग के दौरान 12 बोतलें (कुल 3 पेटियां) बरामद हुईं। बरामद की गई सभी बोतलों से ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम और होलोग्राम स्टिकर पूरी तरह हटाए गए थे। पुलिस ने बरामद शराब और स्कूटर को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
Source link

